UPPSC PCS 2024 Final Result Download: टॉपर्स लिस्ट PDF जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक
Type Here to Get Search Results !

UPPSC PCS 2024 Final Result Download: टॉपर्स लिस्ट PDF जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

0


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने UPPSC PCS 2024 का Final Result आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। काफ़ी लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बहुत बड़ी खबर है। अब सभी उम्मीदवार final result PDF, topper list, merit list, और आगे की होनी वाली चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी को ऑनलाइन ही देख सकते हैं। आपको बता दे कि आयोग ने परिणाम 29 मार्च 2026 को जारी किया था इस परिणाम के आ जाने के बाद हजारों उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो चुका है


आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट कई बजे से चर्चा में रहा है सबसे खास बात यह रही कि टॉप 10 में 6 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई हैं । इससे साफ हो जाता है कि इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर आप भी UPPSC PCS 2024 Final Result Download Toppers List PDF सर्च कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए पूरी जानकारी एक ही जगह पर लेकर आई है। 

UPPSC PCS 2024 Final Result Highlights


यूपीपीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट 29 मार्च 2026 को कुल 947 पदों के लिए जारी कर दिया गया है यह परिणाम उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था जिन्होंने कई वर्षों की मेहनत संघर्ष करने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं तो सबसे पहले इस रिजल्ट में पास हो जाने वाले उम्मीदवारों को इस वेबसाइट की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद सबसे पहले एक नजर इस रिजल्ट की मुख्य बातों पर डालते हैं

परीक्षा का नाम: UPPSC PCS 2024
रिजल्ट का प्रकार: Final Result
रिजल्ट जारी करने वाली संस्था: UPPSC
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 29 मार्च 2026
कुल विज्ञापित पद: 947
कुल चयनित अभ्यर्थी: 932
रिक्त रह गए पद: 15
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in 

UPPSC PCS 2024 Top 10 Toppers List


हाल ही में जारी उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के पीसीएस 2024 के फाइनल रिजल्ट के अनुसार इस बार नेहा पांचाल ने UPPSC PCS 2024 में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अनन्या त्रिवेदी दूसरे स्थान पर और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। यह परिणाम खास इसलिए भी खास है क्योंकि टॉप रैंकर्स में लड़कियों का प्रदर्शन काफी मजबूत अच्छा रहा। यह सूची उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो आने वाले वर्षों में UPPCS परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नीचे इस परीक्षा के Top 10 candidates की सूची दी गई है:

1. नेहा पांचाल
2. अनन्या त्रिवेदी
3. अभय प्रताप सिंह
4. अनामिका मिश्रा
5. नेहा सिंह
6. दीप्ति वर्मा
7. पूजा तिवारी
8. अनुराग पांडे
9. शुभम सिंह
10. आयुष पांडे 

इस बार कितने उम्मीदवार हुए सफल?



आपको बता दे कि आयोग द्वारा इस बार 947 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी हालांकि अंतिम परिणाम में कुल 932 उम्मीदवारों का ही चयन हो पाया है और शेष 15 पद रिक्त रह गए हैं यह पद रिक्त होने का मुख्य कारण उम्मीदवारों का उपलब्ध न होना बताया जा रहा है यह भी बताया गया है कि सफल उम्मीदवारों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी और प्रदर्शन दोनों ही लगातार बेहतर हो रहे हैं। 

UPPSC PCS 2024 Final Result PDF Download कैसे करें?


अगर आप अपना UPPSC PCS 2024 Final Result PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप चाहें तो सीधे यह लिंक भी खोल सकते हैं: UPPSC Official Website

Step 2: होमपेज पर Results या सूचना बुलेटिन सेक्शन को खोजें।

Step 3: अब “PCS Exam 2024 Final Result” या “List of Selected Candidates” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: आपके सामने Result PDF खुल जाएगी।

Step 5: अब PDF में अपना Roll Number, Name या अन्य विवरण सर्च करें।

Step 6: PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें। 



UPPSC PCS 2024 चयन प्रक्रिया कैसी रही?


हर बार कि तरह इस बार भी UPPSC PCS 2024 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी हुई थी । इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक उम्मीदवार को फाइनल चयन तक पहुँचने के लिए कितनी लंबी और गंभीर प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्न है 

1. Prelims Exam
Prelims परीक्षा: 22 दिसंबर 2024

2. Mains Exam.
Mains परीक्षा: 29 जून से 2 जुलाई 2025
Mains Result: 4 फरवरी 2026

3. Interview
Interview Dates: 16 फरवरी से 20 मार्च 2026

4. Final Merit List
Final Result: 29 मार्च 2026 

कटऑफ और स्कोरकार्ड कब आएगा?


अभी हाल ही में जारी उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के पीसीएस 2024 के फाइनल रिजल्ट आ जाने के बाद उम्मीदवार के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है की कट ऑफ कितनी गई है और अब मेरा व्यक्तिगत स्कोरकार्ड कितना है आयोग ने साफ संकेत दिया है की केटेगरी वाइज cut off और पर्सनल स्कोर कार्ड को जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा इसीलिए उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहे  


निष्कर्ष


UPPSC PCS 2024 Final Result का जारी होना हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा मोड़ है। किसी के लिए यह मेहनत का फल है, तो किसी के लिए अगली कोशिश की शुरुआत। अगर इस बार आपका selection नहीं हुआ, तो इसे अंत मत मानिए। हर साल हजारों सफल उम्मीदवारों के पीछे कई असफल प्रयास छिपे होते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages